Refresh

This website m-hindi.webdunia.com/regional-hindi-news/two-bangladeshi-women-living-illegally-in-durg-district-of-chhattisgarh-arrested-125052500002_1.html is currently offline. Cloudflare's Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive's Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Two Bangladeshi women living illegally in Durg district of Chhattisgarh arrested

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

दुर्ग , रविवार, 25 मई 2025 (00:05 IST)
Durg Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को 2 बांग्लादेशी महिलाओं को देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान करने के लिए गठित जिला पुलिस के विशेष कार्य बल ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर से उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान सनाया नूर और खुशबू बेगम के रूप में हुई है। दोनों को भारतीय न्याय संहिता, विदेशी अधिनियम 1946 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों की पहचान सनाया नूर और खुशबू बेगम के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान करने के लिए गठित जिला पुलिस के विशेष कार्य बल ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर से उन्हें गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान नूर और बेगम ने पहले अपना नाम क्रमश: सपना शर्मा उर्फ ​​सपना मंडल और रानी पासवान बताया था। अधिकारी ने बताया कि नूर और बेगम बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के जोबरहाट की रहने वाली हैं। अधिकारी ने बताया कि दोनों को भारतीय न्याय संहिता, विदेशी अधिनियम 1946 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार