भूस्खलन से दो मशीनी वाहन खड्ड में गिरे, दोनों के चालक लापता

Webdunia
सोमवार, 24 अगस्त 2020 (12:12 IST)
ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास सोमवार तड़के हुए भूस्खलन की चपेट में आकर निर्माण कार्य में लगी 2 मशीनें गंगा नदी के गहरे खड्ड में गिर गईं और उनके 2 चालक लापता हो गए।
 
टिहरी जिले के मुनि की रेती पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रामकिशोर सकलानी ने बताया कि घटना तड़के 4 बजे हुई, जब एक पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी मशीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी साइट पर चल रहे काम से वापस आ रही थीं।
ALSO READ: नेपाल में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 27 लापता
कौडियाला से करीब 4 किलोमीटर दूर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानों के साथ बड़ी तादाद में मलबा इन मशीनी वाहनों पर आ गिरा जिससे वे खड्ड में गिर गए। दुर्घटना में वाहन के चालक भी लापता हो गए। मानसून के चलते आजकल गंगा नदी उफान पर है और उसका जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा पानी का बहाव भी तेज है। सुबह रोशनी होने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
 
सकलानी ने बताया कि हादसे में लापता दोनों चालक पंजाब के पठानकोट के रहने वाले हैं। पोकलैंड के चालक का नाम संजीव कुमार (40) तथा जेसीबी चालक का नाम प्रभात (32) है। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख