सस्ते हुए दुपहिया वाहन, शोरूम पर उमड़ी भीड़ (वीडियो)

Webdunia
एक अप्रैल के बाद देशभर भारत स्टेज (बीएस) 4 उत्सर्जन मानक का अनुपालन न करने वाले किसी भी वाहन को बेचने की अनुमति नहीं होगी। इस निर्णय से प्रभावित होने वाले वाहन डीलरों ने अपने दुपहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में दुपहिया वाहन 5 से लेकर 20 हजार कम दाम में बेचे गए। जैसे ही इस बात की खबर लोगों को लगी वाहन शोरूम पर भीड़ उमड़ पड़ी और ताबड़तोड़ लोगों ने वाहन खरीद लिए। पता चला है कि स्कूटर 10 से 20 हजार रुपए सस्ते मिल रहे हैं, जबकि मोटर साइकिल 5 से 10 हजार रुपए कम भाव में मिल रही हैं।

इंदौर के सपना संगीता रोड स्थित एक शोरूम पर तो ट्रैफिक जाम के चलते पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। बताया जाता है कि बाजार में यह अफवाह भी चल रही थी कि सिर्फ 20 हजार रुपए में गाड़ियां मिल रही हैं। इससे शोरूम पर भीड़ और बढ़ गई।

एक जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कुछ ही घंटों में सभी दोपहिया वाहन बिक गए। गाड़ी खरीदने वालों से पता चला कि होंडा एक्टिवा 15 से 20 हजार, ज्यूपिटर 7500 से लेकर 10 हजार, स्कूटी करीब साढ़े सात हजार, हीरो ड्यूट और मैस्ट्रो 10 से 14 हजार, होंडा की बाइक करीब 20 हजार रुपए तक कम दाम में बिक गईं। 

मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में वाहनों पर 10 से 15 प्रतिशत छूट दिए जाने की खबर है। हालांकि बाद में लोग शोरूम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें गाड़ियां नहीं मिलीं। जानकारी तो यह भी है कि स्वयं शोरूम मालिकों ने गाड़ियां दबा ली हैं, ताकि कल यानी 31 मार्च को उन्हें ज्यादा दाम में बेचा जा सके। 
 
इंदौर में जब एक शोरूम पर वेबदुनिया संवाददाता ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी चाही तो उसका जवाब था कि हम तो अभी गाड़ी बेच रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के नियम के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।  
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जो वाहन बीएस-4 का अनुपालन नहीं करने वाले होंगे, उनकी बिक्री एक अप्रैल 2017 से भारत में कोई भी वाहन निर्माता या डीलर नहीं करेंगे। चाहे वे दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया हों। बताया जा रहा है कि अदालत के इस फैसले से करीब ऑटो कंपनियों को करीब 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख