Hanuman Chalisa

उद्धव ने जारी की फडणवीस की ऑडियो क्लिप, कांग्रेस-एनसीपी ने की चुनाव आयोग से जांच की मांग

Webdunia
शनिवार, 26 मई 2018 (16:12 IST)
मुंबई। पालघर लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें वे भाजपा कार्यकर्ताओं से उपचुनाव जीतने के लिए कथित तौर पर हर तौर-तरीका अपनाने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं।


उद्धव ने पालघर में शुक्रवार रात एक रैली को संबोधित करते हुए ऑडियो क्लिप जारी किया। पालघर में 28 मई को उपचुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ की है और वह पूरी क्लिप जल्द ही जारी करेगी। पार्टी ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी के गलत इस्तेमाल की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

फडणवीस को क्लिप में कहते सुना जा रहा है, पालघर में यदि कोई हमारे वजूद को चुनौती दे रहा है और हमसे विश्वासघात कर रहा है, हमारा सहयोगी बताते हुए हमारे पीठ में छुरा मारा है, तो उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए। हमें अब चुप नहीं बैठना चाहिए। हमें बड़ा हमला करना चाहिए और उन्हें दिखा देना चाहिए कि भाजपा क्या है।

उन्होंने कथित तौर पर कहा, यदि हम इस चुनाव को जीतना चाहते हैं, तो उसी तरह का जवाब देना होगा.. ‘साम, दाम, दंड, भेद’ का इस्तेमाल कर जवाब दें। किसी की धौंस बर्दाश्त नहीं करें। उलटा उन पर धौंस जमाएं.. मैं आपके पीछे खड़ा रहूंगा। ऑडियो जारी करने के बाद उद्धव ने चुनाव आयोग से फडणवीस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी ने भी चुनाव आयोग से क्लिप की जांच कराने की मांग की।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि विरोधी दल के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल एक मुख्यमंत्री को शोभा नही देता। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने ऑडियो क्लिप पर फडणवीस का स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को क्लिप के बारे में स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए। हम चुनाव आयोग से इसकी जांच और उचित कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

चव्हाण ने एक ट्वीट में कहा, यदि क्लिप सही है तो मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन यदि यह फर्जी है तो फडणवीस को उद्धव ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने भी चुनाव आयोग से मामले की जांच करने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत शिकायत करने की भी मांग की। उन्होंने कहा, यदि मुख्यमंत्री इस तरह से लोगों को धमका रहे हैं तो यह चुनावी माहौल को खराब करने जैसा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख