असम: उल्फा ने अगले 3 महीने के लिए बढ़ाया एकतरफा संघर्षविराम को आगे

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (17:33 IST)
गुवाहाटी। प्रतिबंधित संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) ने इस साल मई में घोषित किया गया एकतरफा संघर्षविराम अगले 3 महीने के लिए रविवार को बढ़ा दिया है। प्रेस को जारी किए गए एक बयान में संगठन के प्रमुख परेश असोम ने कहा कि सार्वजनिक हित के मद्देनजर अगले 3 महीने के लिए संघर्षविराम को विस्तार दिया गया है। उन्होंने कहा कि उल्फा (आई) इस दौरान किसी भी प्रकार की सशस्त्र गतिविधि नहीं करेगा। संगठन ने महामारी को देखते हुए 15 मई को 3 महीने के लिए एकतरफा संघर्षविराम की घोषणा की थी।
 
भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के सत्ता में आने और 10 मई को हिमंत बिस्व सरमा के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद ही उल्फा (आई) ने यह कदम उठाया था। संगठन की ओर से बताया गया था कि कोविड महामारी के कारण 14 अगस्त को एक बार फिर 3 महीने के लिए संघर्षविराम को विस्तार दिया गया था। बताया जा रहा है कि संघर्षविराम के दौरान उल्फा (आई) किसी हिंसक गतिविधि को अंजाम नहीं दे रहा लेकिन नए सदस्यों की भर्ती कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख