महिला के इलाज में मदद के लिए आगे आए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (16:43 IST)
जम्मू। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला के बेहतर इलाज के लिए उसकी मदद की है। बास्सन देवी नामक यह महिला जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के जथैड़ गांव की रहने वाली है। एक सड़क दुर्घटना में बास्सन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी गर्दन में कई चोटें आई हैं। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
ALSO READ: कोच्चि में बड़ा हादसा, ग्लाइडर दुर्घटना में 2 नौसैनिकों की मौत
महिला के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके पास बेहतर इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनके गांव के ही शबन सिंह नामक एक व्यक्ति ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह को दी और उन्होंने तुरंत महिला की मदद की। डॉ. सिंह की मदद के कारण जिला प्रशासन ने महिला को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया।
 
उधमपुर के जिला उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने कहा कि डॉ. सिंह के कार्यालय की ओर से हमें एक अनुरोध मिला जिस पर हमने तुरंत कार्रवाई की। डॉ. सिंगला ने कहा कि रेडक्रॉस की ओर से महिला के परिवार को आर्थिक मदद दी गई है और हमारा विभाग लगातार महिला के परिवार के संपर्क में है। उन्हें जैसी भी मदद की आवश्यकता होगी, हम उनकी मदद करेंगे। महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने समय रहते मदद करने के लिए डॉ. सिंह का आभार व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने ट्वीट कर महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

LIVE: कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ीं, 3 थानों में दर्ज हुए मामले

मुंबई पुलिस के DCP सुधाकर पठारे की तेलंगाना में सड़क हादसे में मौत

म्यांमार में भूंकप से 1644 की मौत, चारों ओर तबाही का मंजर

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

अगला लेख