बछड़ा दूल्हा बना, बछिया दुल्हन, गांव वाले बाराती-घराती

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (12:16 IST)
नवेद जाफरी
 
जिले के जावर तहसील के गांव करमनखेड़ी में एक बछिया और बछड़े की शादी का अनोखा मामला सामने आया है जिसमें दूल्हा गाय का बछड़ा तो दुल्हन गाय की बछड़ी थी जबकि बाराती के रूप में ग्रामीण थे। बैंडबाजों के साथ जब विवाह की बारात निकली तो देखने वाले देखते ही रह गए।
 
करमनखेड़ी गांव में 2 महीने पहले एक गाय का बछड़ा और बछिया बाहर से आ गए थे। ये दोनों ही साथ में रहने लगे। वहीं जहां पर जाते, वहां भी साथ में ही रहते थे। दोनों के बीच का प्रेम देखकर ग्रामीण आश्चर्य में पड़ गए। उनके इस प्रेम को देखने के बाद सभी ने मिलकर शादी कराने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने इसके लिए राशि एकत्रित की, वहीं बाकायदा गणेश पूजन के बाद दोनों को दूल्हा-दुल्हन बनाया गया।
 
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बछिया और बछड़े का पूरा हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। खास बात यह है कि शादी कराने के लिए पंडितों को बुलाया गया था। विवाह के दिन वर पक्ष बछड़े की तरफ से अर्जुनसिंह ठाकुर बैंडबाजे के साथ बारात लेकर वधू पक्ष बछिया के तेजसिंह आचार्य के घर बारात लेकर पहुंचे।
 
यहां बाकायदा स्टेज सजाया गया था, जहां एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देखने को मिली। उसके बाद वर और वधू अग्रि के समक्ष सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए। अनोखी शादी को जिसने भी देखा वह देखते ही रह गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ

नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार

अगला लेख