उन्नाव केस : दुष्कर्मी विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद

Webdunia
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (14:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव के बहुचर्चित दुषकर्म मामले में विधायक कुलदीपसिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी ठहराए गए विधायक सेंगर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 2017 में एक लड़की के साथ विधायक सेंगर ने दुष्कर्म किया था। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पीड़िता नाबालिग थी। कुलदीप भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस मामले में नाम आने पर चौतरफा दबाव बढ़ने के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। 
 
अदालत के फैसले के मुताबिक विधायक सेंगर को मरते दम तक जेल में ही रहना होगा।

कोर्ट ने धारा 376 और पॉक्सो के सेक्शन 6 के तहत विधायक को दोषी ठहराया था। अदालत में बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि सेंगर के पास पीड़िता को मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं हैं। दस्तावेजों के आधार पर उसकी कुल चल और अचल संपत्ति 44 लाख रुपए आंकी गई है। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि इसका मूल्य फिलहाल घट चुका है। 
 
वहीं पीड़िता के वकील ने कहा कि उन्नाव की पीड़िता का घर पूरी तरह से टूट गया है। इसके अलावा पीड़िता के पिता के पास 3 भाइयों के बीच कुल 3 बीघा जमीन है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

अगला लेख