Dharma Sangrah

उन्नाव दुष्‍कर्म मामला : पीड़िता के घायल वकील को भी दिल्ली लाए

Webdunia
मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (15:29 IST)
लखनऊ। रायबरेली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उन्नाव सामूहिक बलात्कार कांड पीड़िता के वकील को मंगलवार सुबह बेहतर इलाज के लिए विशेष एयर एंबुलेंस से लखनऊ से दिल्ली रवाना किया गया, जबकि पीड़िता को सोमवार शाम को ही किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना कर दिया गया था।

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली से विशेष एयर एंबुलेंस सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंची। सवा 10 बजे घायल वकील को केजीएमयू से विशेष एम्बुलेंस से लखनऊ हवाईअड्डा रवाना कर दिया गया।

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने मंगलवार सुबह बताया कि घायल वकील महेंद्र सिंह को वेंटीलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन सिर में लगी चोट के कारण अभी वे खतरे से बाहर नहीं हैं। वे अभी भी कोमा में हैं। उनके गले में छोटा सा छेद करके (ट्रैकियोस्टोमी) टयूब द्वारा ऑक्सीजन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब कोई भी मरीज 4 दिन से ज्यादा वेंटीलेटर पर रहता है तो उसे ऑक्सीजन देने के लिए ट्रैकियोस्टोमी विधि का इस्तेमाल किया जाता है। इससे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मरीज को मिलती रहती है और फेफड़ों आदि की सफाई करने में भी आसानी होती है। बलात्कार पीड़िता और वकील पिछले सप्ताह कार और ट्रक की टक्कर में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। दुर्घटना में पीड़िता की 2 महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।

सम्बंधित जानकारी

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख