Hanuman Chalisa

उन्नाव रेप केस : पीड़िता का एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल, मौसी-चाची की मौत

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (08:13 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में जिस महिला के साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर ने कथित तौर पर बलात्कार किया था, उसका एक्सीडेंट हो गया है।
 
रायबरेली में हुए इस हादसे में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के तुरंत बाद पीड़िता की मौसी और चाची को मृत घोषित कर दिया गया। पीड़िता का साथ उनका वकील भी था। पीड़िता के चाचा जेल में बंद हैं, उन्हीं से मिलने ये सब रायबरेली जेल जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। 
 
एडवोकेट महेंद्र सिंह (उन्नाव रेप केस में पीड़िता के वकील) के जूनियर एडवोकेट विमल कुमार यादव के मुताबिक 'पीड़ित, उसकी मां, उसकी चाची, और उसका वकील दुर्घटना में घायल हो गए। पीड़िता की मौसी और चाची ने दम तोड़ दिया।
 
पीड़िता ने कुलदीप सेंगर पर आरोप लगाया था कि भाजपा विधायक ने 4 जून, 2017 को उसके साथ बलात्कार किया, जब वह अपने एक रिश्तेदार के साथ उनके निवास पर गई थी। कुलदीप के खिलाफ माखी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
 
उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई अतुल सिंह 2018 से जेल में हैं। खबरों के अनुसार पुलिस ने कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है खबरों के अनुसार ट्रक के नंबर प्लेट पर काली स्याही लगी हुई है। (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख