सड़क हादसे में लक्ष्मीकांत वाजपेयी घायल

Webdunia
रविवार, 23 अगस्त 2015 (08:14 IST)
मेरठ। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार शनिवार रात यहां डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें वह घायल हो गए। वाजपेयी को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
 
भाजपा के प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि हादसा उस समय पूर्वी कचहरी मार्ग पर हुआ जब लक्ष्मीकांत वाजपेयी रात करीब दस बजे एक कार्यक्रम से वापस मोहनपुरी इलाके में स्थित अपने घर लौट रहे थे।
 
सिविल लाइंस के एसएचओ इकबाल अहमद ने बताया कि चालक के कार से नियंत्रण खो देने के बाद कार पलट गई और डिवाइडर से जा टकराई। वाजपेयी को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
 
वाजपेयी के साथ कार में सवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक नागर भी घायल हुए हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया