Hanuman Chalisa

हम भी चौंके थे, आप भी चौंक जाएंगे! गधामुक्त होगा यूपी....

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2017 (13:31 IST)
सबसे तेज, जल्दबाजी और नासमझी के चक्कर में मीडियाकर्मियों से भी गलती हो जाती है। ऐसी ही गलती सोमवार को हुई, जिससे न सिर्फ पाठकों का मनोरंजन हुआ, बल्कि मीडिया की खिल्ली भी उड़ी। 
 
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्यनाथ ने 15 जून तक यूपी की सड़कों को ‘गड्ढा मुक्त’ बनाने की घोषणा की थी, लेकिन यह गड्‍ढा पता नहीं कब गधा (Donkey) में बदल गया। इस गधे की आवाज दूर-दूर तक और मीडिया की साख कुछ समय के लिए गड्‍ढे में। 
 
वैसे भी लोग अभी यूपी के 'गधा पुराण' को भूले नहीं होंगे, जब उत्तर प्रदेश में गधे का उल्लेख काफी जोर शोर से किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीमुख से भी गधे की महिमा का बखान हुआ था। अखिलेश ने चुनाव के दौरान कहा था कि मीडिया 'गुजरात के गधों' का प्रचार करना बंद करे, जवाब में मोदी ने भी गधे को मेहनती बताया था। 
 
खैर, गलती तो हो गई और मजाक भी बन गया। लेकिन इसके पीछे संभावना जताई जा रही है कि यह गूगल ट्रांसलेट का भी कमाल हो सकता है। गलती से गड्‍ढा गधा बन गया हो और गधा डंकी। वैसे भी गूगल ट्रांसलेट पर सतर्कता नहीं बरती जाए तो गौतम गंभीर का अनुवाद गौतम सीरियस होता है और लाल सिंह का रेड लॉयन। यदि सतर्कता नहीं बरती जाए तो इस तरह की गलतियां और भी संभव है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख