मुंबई से 'गैंगस्टर' को ला रही UP पुलिस की गाड़ी पलटी, आरोपी की मौत

कीर्ति राजेश चौरसिया
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (10:42 IST)
राजगढ़ (ब्यावरा)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुंबई से गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लखनऊ ले जा रही यूपी पुलिस का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों सहित गैंगेस्टर का 1 साथी घायल हुआ है। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट में 6 साल से फरार आरोपी को लेकर मुंबई से आ रही यूपी पुलिस का वाहन ब्यावरा-गुना एबी रोड पर पलट गया। हादसे में उस आरोपी फिरोज की मौत हो गई जिसे लेकर यूपी पुलिस मुंबई से लेकर आ रही थी।
 
बताया जा रहा है कि फिरोज पिता मोहर्रम अली निवासी लखनऊ की मौत हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस के साथ गए इसी मामले में सह आरोपी और फिरोज के साढू अफजल सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा ब्यावरा-गुना एबी रोड पर स्थित टोल नाके के पास हुआ है।
 
हादसे के बाद सभी को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुख्य आरोपी फिरोज को मृत घोषित कर दिया। गैंगस्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए ब्यावरा अस्पताल से भोपाल ले जाया गया। फिरोज 2014 से ही लखनऊ से फरार था और मुंबई में रहने लगा था। पुलिस ने उसके साढू अफजल के खिलाफ भी इसी धारा में केस दर्ज किया था। पुलिस उसी को लेकर आरोपी को मुंबई पकड़ने गई थी और लौटते वक्त हादसा हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख