यूपी पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में शार्प शूटर सुनील शर्मा ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (09:04 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी शार्प शूटर सुनील शर्मा मार गया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार इलाके में स्टेडियम के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में सलीम-सोहराब गिरोह का शार्प शूटर सुनील शर्मा मारा गया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।
 
उन्होंने बताया कि यह अपराधी एक माह पहले पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। यह मूल रुप से बिहार के सिवान का रहने वाला था और लखनऊ के चिनहट इलाके में रहता था।
 
उन्होंने बताया कि सुनील शर्मा के पास से दो पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। यह व्यापारियों से जबरन वसूली करता था जिससे इसका काफी खौफ था। यह सभासद पप्पू पांडे की हत्या में भी वांछित था।
 
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि इसके खिलाफ छह से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। इसकी गिरफ्तार पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस इसके फरार साथी की तलाश कर रही है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप का PM मोदी को झटका, भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

Nestle के CMD नारायणन बोले- Maggi मामले से सबक लिया, कंपनी में बदलाव के लिए अच्छा समय

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

Premanand Ji Maharaj Controversy: प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के अग्निवीरों की ‘टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ में होगी तैनाती

अगला लेख