Hanuman Chalisa

कपिल का स्वास्थ्य खराब, रुका ‘द कपिल शर्मा शो’

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (08:58 IST)
मुंबई। कपिल शर्मा के लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। संबंधित टीवी चैनल के अधिकारियों ने कहा कि कपिल को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण शो को फिलहाल रोका गया है।
 
हाल ही में कपिल शर्मा शो की शूटिंग आखिरी वक्त में उनके स्वास्थ्य कारणों की वजह से रद्द होने की खबरें भी आई थीं और शाहरुख खान, अनिल कपूर, अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड कलाकार कथित तौर पर उनके सेट से शूटिंग किए बगैर ही चले गए थे।
 
चैनल के अधिकारियों के मुताबिक, क्योंकि कपिल बीमार हैं और शो की नयी किस्तें नहीं हैं इसलिये इस सप्ताहांत से धारावाहिक के पुराने एपिसोड रात आठ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाएंगे।
 
चैनल के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कपिल की सेहत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है जिसकी वजह से हम एक छोटा ब्रेक लेने के लिए परस्पर सहमत हुए हैं। हालांकि, एक बार वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाएंगे तो हम फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। हम कपिल के साथ अपने रिश्ते को महत्व देते हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख