वेब सीरीज 'तांडव' जांच मामला : उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पहुंची मुंबई

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (18:52 IST)
मुंबई। विवादास्पद वेब श्रृंखला 'तांडव' के खिलाफ लखनऊ में दर्ज एक मामले की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश की 4 सदस्‍यीय एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम अमेजन प्राइम वीडियो की श्रृंखला के निर्माताओं और कलाकारों के बयान दर्ज कर सकती है।

इस श्रृंखला पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी सुबह मुंबई पहुंचे और वे मदद के लिए उपनगरीय अंधेरी में पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन -1) के कार्यालय गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के दो सदस्य अपराह्र में दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस मुख्यालय भी गए। मुंबई पुलिस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मियों ने कहा कि उन्हें यहां अपने समकक्षों से सहयोग प्राप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के एक अधिकारी ने कहा, हम मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों से मिलने आए थे, हम कुछ बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने सोमवार को कहा था कि 'तांडव' के निर्माताओं को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के चार सदस्य मामले की विस्तृत जांच के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

इस मामले में हजरतगंज पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 'तांडव' में सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब, डिंपल कपाड़िया जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने काम किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, बोले- 100 पुत्रों के बराबर होता है एक वृक्ष

घरेलू कहानियों की शीर्ष लेखिका मालती जोशी को ‘स्‍मृति कल्‍प’ में किया याद, परिवार, पाठक मित्र हुए भावुक

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकलारेन ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

अगला लेख