Hanuman Chalisa

भाजपा नहीं लगाना चाहती खंडूरी, कोश्यारी, निशंक पर दांव

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (21:25 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, भगतसिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक मार्गदर्शक की भूमिका में ही नजर आएंगे। पार्टी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव नहीं लगाना चाहती है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के साथ चुनाव मैदान में जाने की तैयारी में है।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार खंडूरी, कोश्यारी और निशंक को विधानसभा का टिकट नहीं मिलेगा। भाजपा के भीतर यह बात पक्की मानी जा रही है कि प्रदेश में पार्टी के किसी सांसद को विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा जाएगा।
 
इससे भाजपा के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री सीधे तौर पर चुनाव की जंग से बाहर हो जाएंगे हालांकि अन्य प्रत्याशियों को चुनावी मार्गदर्शन करने का जिम्मा तीनों पर रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी गढ़वाल, भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल और रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार से सांसद हैं।
 
पार्टी यह दांव प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर खेलना चाहती है। प्रदेश के घर-घर से सेना में जवान हैं इसलिए भाजपा यहां पर लक्षित हमले को भी एक उपलब्धि के तौर पर पेश कर सकती है। देहरादून की जनसभा में मोदी ने उत्तराखंड की जनता से डबल इंजन की सरकार चुनने की अपील की थी। विकास का डबल इंजन भाजपा का चुनावी नारा बनने जा रहा है। भाजपा नेतृत्व की ओर से राज्य के टिकटों पर मंथन किया जा रहा है।
 
पार्टी ने बताया कि करीब 50 सीटों पर स्थिति साफ हो चुकी है। मकर संक्रांति पर ये टिकट फाइनल हो सकते हैं। पार्टी बाकी टिकट भी 18 जनवरी तक फाइनल कर सकती है। उत्तराखंड में नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो रही है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख