जूग्जू के ऊपर ड्यूणी पहाड़ी दरकने से जान बचाने के लिए गांव के लोग घरों को छोड़कर भागे

निष्ठा पांडे
मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (21:41 IST)
चमोली। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के अंतर्गत भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत गांव जूग्जू के ऊपर ड्यूणी पहाड़ी पर मंगलवार को हुए भूस्खलन से पहाड़ी के बड़े-बड़े बोल्डर टूटकर नीचे गिर रहे हैं। इस भूस्खलन के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। जान बचाने के लिए गांव के लोग घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। चमोली में नीती घाटी में लगातार भूस्खलन से कई गांव खतरे की जद में आ चुके हैं।

ALSO READ: नैनीताल की ठंडी सड़क के किनारे भूस्खलन हुआ विस्फोटक
 
जुग्जू गांव जिसके ऊपर मंगलवार को भूस्खलन हुआ, उसमें फिलहाल 16 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीते कई सालों से ये पहाड़ी दरकने से ग्रामीण मानसून में अपनी जान बचाने के लिए यत्न करते रहे हैं। इसी के चलते 1994 से इस गांव के विस्थापन की मांग हो रही है लेकिन अभी तक इस गांव का विस्थापन नहीं हो पाया है। मंगलवार को हुए भूस्खलन से ग्रामीणों की सजगता से ग्रामीण बच गए। अगर थोड़ी भी देर गांव वालों ने गांव से भागने में की होती तो गांव में कई लोग जान से हाथ धो सकते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

दिल्‍ली का कनॉट प्लेस क्षेत्र हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...

CM धामी ने किया कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ, यह परंपराओं को नई ऊर्जा देने का मंच

अगला लेख