Hanuman Chalisa

गंगोत्री बस हादसे में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2017 (22:09 IST)
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नालूपानी के पास कल शाम दुर्घटनाग्रस्त होकर भागीरथी नदी में गिरी मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस में सवार तीन और यात्रियों के शव बरामद होने से हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कल शाम छ: बजे के करीब धरासू बैंड के पास हुई दुर्घटना के बाद चलाए गए राहत और बचाव के दौरान मौके से 20 यात्रियों के शव बरामद हुए थे जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा था।
 
उन्होंने कहा कि तीन और शव बरामद होने से हादसे के मृतकों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। मरने वालों में 13 महिलायें भी शामिल हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर लौटते समय हुए हादसे में घायल तीर्थयात्रियों को हैलीकाप्टर से देहरादून में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि सड़क से 300 मीटर नीचे नदी में गिरी बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है। इस माह की 12 तारीख को चारधाम यात्रा पर निकले मध्यप्रदेश के इंदौर के ये श्रद्धालु यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन कर चुके थे जबकि केदारनाथ जाने के लिए हरिद्वार आते समय उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों के शवों को मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है जबकि छह घायलों को उपचार के बाद ले जाया जाएगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

पुणे में जहरीली शराब का कहर: तड़प-तड़प कर 13 लोगों ने गंवाई जान; आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान की दुविधा: अब्राहम अकॉर्ड्स से जुड़े या दूर रहे?

LIVE: पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 की मौत

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

अगला लेख