Festival Posters

उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग, 10 जिले चपेट में...

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (12:24 IST)
उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग को रोकने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को भेजा गया है। इस आग की चपेट में उत्तराखंड के 10 जिले प्रभावित हो गए हैं। आग सैकड़ों हेक्टेयर जंगली इलाके में फैल चुकी है। शुष्क मौसम, उच्च तापमान, और हवा के कारण आग का प्रसार हो रहा है।
एनडीआरएफ की 150 कर्मियों की तीन टीमों को उत्तराखंड के जंगलों में आग को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया है। तीनों टीमें पानी के टैंकरों, अस्थाई पंप और चिकित्सा सेटअप से लैस हैं। दिल्ली से 2, जबकि देहरादून से 1 एनडीआरएफ की पहुंची है। 
 
आग ने फरवरी के बाद से 13 जिलों की 1900 हेक्टेयर भूमि को नष्ट कर दिया है। आग से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। आग की वजह से रुद्रप्रयाग के 82 गांव, चमोली के 200 गांव,  उत्तरकाशी के 72 गांव, टिहरी के 35 गांव जंगल की आग से प्रभावित हैं। 
 
आग की वजह से रुद्रप्रयाग में 70 हेक्टेयर इलाके में आग फैली है, जिससे यहां की 42 हजार की आबादी प्रभावित है। वहीं चमोली में 200 हेक्टेयर जंगल का इलाका प्रभावित है। उत्तरकाशी में 42 हेक्टेयर जंगल आग की लपटों की चपेट में है जबकि पौड़ी इलाके में जंगल का 704 हेक्टेयर का इलाका आग की चपेट में है।

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

अगला लेख