आपदा प्रबंधन के लिए उत्तराखंड को मिले 1480 करोड़, CM धामी ने जताया PM मोदी का आभार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (12:36 IST)
Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड (Uttarakhand) को आपदा प्रबंधन के लिए 1480 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) ने राज्य को आपदा प्रबंधन के लिए फंड स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को सृदृढ़ बनाने और प्रतिक्रिया समय को कम करने के उद्देश्य से केंद्र द्वारा यह धनराशि विश्व बैंक की सहायता वाली परियोजना 'उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलिएंट प्रोजेक्ट' (यू-प्रिपेयर) के तहत स्वीकृत की गई है।ALSO READ: CM धामी ने बताया, नई सौर ऊर्जा नीति के तहत क्या है उत्तराखंड का लक्ष्य?
 
उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई इस धनराशि से राज्य में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही आपदा के प्रभाव को कम करने में भी इससे बड़ी मदद मिलेगी।
 
धामी ने कहा कि परियोजना के अन्तर्गत 45 सेतुओं, 8 सड़क सुरक्षात्मक उपाय, 10 आपदा आश्रय गृहों का निर्माण, 19 अग्निशमन केन्द्रों का निर्माण/सुदृढ़ीकरण, राज्य आपदा प्रतिवादन बल के लिए प्रशिक्षण केंद्रों के निर्माण के साथ-साथ वन विभाग के तहत वनाग्नि नियंत्रण संबंधी कार्य किए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

अगला लेख