Hanuman Chalisa

चमौली में बादल फटने से चार लोग जख्मी, उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (22:25 IST)
देहरादून। बारिश ने उत्तराखंड में तबाही मचा रखी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से लोगों की जिंदगी हलकान बनी हुई है। रविवार को चमौली में बादल फटने से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों में देहरादून के अलावा नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, चमौली और पौड़ी में भारी बारिश हो सकती है।


देहरादून में सोमवार को स्कूल बंद : देहरादून में लगातार बारिश की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों को सोमवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है क्योंकि यहां की कई निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। जहां एक ओर चमौली में बादल फटे वहीं दूसरी तरफ चंद्रपुरी के पास केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ का मलबा गिरने से कई घंटों तक यातायात अवरुद्ध रहा। मलबे को साफ करने का कार्य जारी है। 

गंगा में बह गए कांवड़िए को बचाया : भारी बारिश के बाद भी हजारों कांवड़ियों का हरिद्वार में आना जारी है। रविवार को एक अज्ञात कांवड़ियों गंगा नदी में बह गया। कांवड़िए के बहने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई लेकिन तभी वहां मौजूद गोताखोरों ने गंगा की तेज धार में बहते हुए कांवड़िए को बचा लिया।

बिहार, हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय : दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार और हिमाचल में सक्रिय है जबकि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उतरी मध्य कर्नाटक में यह शिथिल हो गया।

अगले 24 घंटों में यहां भारी बारिश की चेतावनी : असम, मेघालल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, कोंकण एवं गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, प. बंगाल और अंडमान द्वीप के समुद्र तटों की ओर ना जाने की सलाह दी गई है।

बिहार, उत्तराखंड, कोंकण एवं गोवा, तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, प. बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप और अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी मध्य कर्नाटक में कुछ जगहों और मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश हुई।

सुरसर नदी में डूबी दो किशोरियां : बिहार के सुपौल जिले में भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवसपुर गांव में रविवार को सुरसर नदी में दो किशोरियों के डूबकर मरने की आशंका है। गांव की तीन किशोरी सुरसर नदी में स्नान करने गई। इस दौरान नदी में तेज बहाव के कारण वह डूबने लगीं। हालांकि स्थानीय लोगों ने एक किशोरी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन दो अन्य डूब गईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

अगला लेख