Hanuman Chalisa

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 अक्टूबर 2024 (14:59 IST)
uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने पीसीएस के बाद अब उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम भी बदल दिया है। इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं।
 
कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया है। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल की ओर से आयोग को भेजे गए नवीन पाठ्यक्रम के मुताबिक ही अब भर्ती होगी। 
 
इस तरह लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा अब 450 अंकों के बजाय 675 अंकों की होगी। सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा 100-100 अंकों की होगी। सामान्य अध्ययन प्रथम और द्वितीय की परीक्षा 200-200 अंकों की होगी। साथ ही इंटरव्यू भी 50 के बजाए 75 नंबर का होगा। बदले हुए पाठ्यक्रम के आधार पर ही लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती होगी।
 
जल्द ही इस संबंध में विज्ञापन जारी किया जाएगा। विज्ञापन में आरक्षण को शामिल नहीं किया जाएगा। आरक्षण के संबंध में शासन से निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

अगला लेख