Hanuman Chalisa

वैष्णोदेवी रोपवे का उद्घाटन 24 दिसंबर को, बुजुर्गों को मिलेगा तोहफा

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (22:03 IST)
कटरा। भवन-भैरों यात्री रोपवे परियोजना का उद्घाटन 24 दिसंबर को राज्यपाल सत्यपाल मलिक करेंगे। रोपवे की प्रति घंटे 800 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी। इसके शुरू होने के बाद भैरोंजी मंदिर के दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए आसान हो जाएगा। यह सुविधा विशेष तौर पर बुजुर्ग लोगों के लिए लाभप्रद रहेगी जिन्हें 6,600 फुट की ऊंचाई पर भैरोंजी जाने में कठिनाई होती थी।
 
 
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि भवन-भैरों यात्री रोपवे परियोजना सोमवार से कार्य करना शुरू कर देगी और जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ी में गुफा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इसे आरंभ किया जाएगा।
 
सिंह ने बताया कि इसका प्रायोगिक परिचालन सफल रहा। इसमें संचालन, भार, सुरक्षा प्रणाली और आपातकालीन प्रक्रिया का ख्याल रखा गया।

राइट्स की देखरेख में दामोदर रोपवे कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता और गरवेनता एजी, स्विट्जरलैंड साथ मिलकर इस परियोजना पर काम कर रही हैं। रोपवे के उपकरण और केबिन स्विट्जरलैंड से आयात किए गए हैं। इसकी प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षा नियमों के अनुरूप बनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ

मुंद्रा पोर्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आए जहाज को रोककर गहन जांच शुरू

अगला लेख