Hanuman Chalisa

वैष्णोदेवी मंदिर में भजन प्रस्तुत करेंगे सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (22:30 IST)
कटरा (रियासी)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के पवित्र गुफा मंदिर में सोमवार को होने वाली एक विशेष आरती के मौके पर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) और गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) भजन प्रस्तुत करेंगे।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम महानवमी पर आयोजित किया जाएगा, जिसे नवरात्र उत्सव का अंतिम दिन माना जाता है। एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सिमरनदीप सिंह ने कहा कि पौडवाल और निगम रविवार को जम्मू पहुंच गए हैं।

सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सूफी गायक-भाजपा सांसद हंस राज हंस, गुरदास मान, कविता पौडवाल, जसपिंदर नरूला और लखविंदर वडाली ने पिछले सप्ताह मंदिर में प्रस्तुति दी थी। इस नवरात्र, तीर्थयात्रियों को गुफा के बाहर सोने से बने द्वार की पहली झलक देखने को मिली।

सिंह ने कहा, यह एक स्थायी द्वार है। इस पर काम तीन महीने पहले शुरू हुआ था। नवरात्र से पहले इसका निर्माण अपने अंतिम चरण में था और इसे तीर्थयात्रियों को समर्पित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया, द्वार के एक तरफ देवी लक्ष्मी की प्रतिमा होगी और दूसरी तरफ उस पर प्रार्थना लिखी होगी। ऊपरी हिस्से में देवी दुर्गा, भगवान गणेश, भगवान हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं होंगी। गेट का आधार चांदी से बना होगा, जिसकी परत पर सोना चढ़ा होगा।
 
लगभग 11 किलोग्राम सोना, 1,100 किलोग्राम चांदी और 1,200 किलोग्राम तांबे से बने द्वार को औपचारिक रूप से 1 अक्टूबर को तीर्थयात्रियों के लिए समर्पित कर दिया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि नवरात्र के दौरान 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए।
 
उन्होंने कहा कि गुफा मंदिर में 29 सितंबर से उत्सव की शुरुआत के बाद से रोजाना 40,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

स्वेच्छा से वेश्यावृत्ति... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सीएम धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

गुजरात राज्यसभा की 4 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, जानिए कब तक भर सकते हैं नामांकन

महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की कथा पर विवाद : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- 'अब बिना प्रमाण नहीं कहूंगा कोई बात'

अगला लेख