Hanuman Chalisa

वसुंधरा पर विवादित बिल वापस लेने का दबाव बढ़ा, विस में आज बिल पर चर्चा

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (08:41 IST)
राजस्थान विधानसभा का सत्र चल रहा है। मंगलवार को विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों को बचाने वाले बिल सीआरपीसी संशोधन विधेयक 2017 पर चर्चा होगी। सोमवार को राजस्थान विधानसभा के अंदर और बाहर भारी विरोध के बावजूद राजस्थान सरकार ने लोकसेवकों को संरक्षण देने वाले इस बिल को विधानसभा में पेश कर दिया था।
 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा से सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने वसुंधरा राजे से बिल को वापस लेने की गुजारिश की है। स्वामी ने ट्विटर कर लिखा, 'मैं वसुंधरा को अपने दुर्भाग्यपूर्ण विधेयक को वापस लेने का आग्रह करता हूं।'
 
गौरतलब है कि इस बिल को लेकर विपक्ष काफी विरोध कर रहा है। वहीं, इस बिल के विरोध में जयपुर के सभी पत्रकार मंगलवार सुबह 10 बजे पिंकसिटी प्रेस क्लब से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। सभी पत्रकार अपनी बाहों पर काली पट्टी बांध कर विधानसभा के लिए रवाना होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि दंड विधि राजस्थान संशोधन अध्यादेश 2017 को लेकर सदन और सदन के बाहर घिरी राजस्थान सरकार की परेशानियां कल उस समय बढ़ गयी जब इसे राजस्थान हाई कोर्ट में चुनौती दी गई।
 
वरिष्ठ एडवोकेट एके जैन ने भगवत दौड़ की ओर से याचिका दायर कर दंड विधि राजस्थान संशोधन अध्यादेश 2017 को अनुच्छेद 14,19 और 21 का उल्लंघन बताते हुए इसकी वैधता को चुनौती दी है। हाई कोर्ट में यह याचिका कल दायर की गई है। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

अगला लेख