ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर शाम 7 से सुबह 4 तक नहीं चलेंगे वाहन

Webdunia
बुधवार, 8 जुलाई 2020 (07:33 IST)
ऋषिकेश। बरसात में होने वाले भूस्खलन और आपदा के मद्देननजर ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

मुनि की रेती थाने के प्रभारी रामकिशोर सकलानी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को रात में वाहनों के आवागमन के लिए टिहरी गढवाल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत के आदेश पर बंद किया गया है।

उत्तराखंड में मानसून में भूस्खलन और आपदाओं की आशंकाओं के चलते दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

सकलानी ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए मुनि की रेती पुलिस के साथ ही थाना कीर्तिनगर पुलिस को भी सक्रिय किया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख