महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत एक ट्रेलर : शिंदे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (22:37 IST)
Eknath Shinde on Maharashtra Legislative Council Elections: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव में महायुति (राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन) के सभी 9 उम्मीदवारों की जीत इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एक ‘ट्रेलर’ है।
 
शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा झूठा विमर्श गढ़ा गया और लोगों को गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि महायुति ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। यह एक अच्छी शुरुआत है। एक झूठा विमर्श (कि भाजपा द्वारा संविधान बदल दिया जाएगा) गढ़ा गया था। लोगों को गुमराह किया गया। महायुति की जीत (विधान परिषद चुनाव में) एक ‘ट्रेलर’ है। ALSO READ: महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति का दबदबा, 11 में से 9 सीटें जीतीं
 
क्या कहा फडणवीस ने : इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष दावा कर रहा था कि सत्तारूढ़ गठबंधन का एक उम्मीदवार हार जाएगा, लेकिन नतीजों से पता चला कि महायुति को न केवल अपने घटकों, बल्कि महा विकास आघाडी के विधायकों के भी वोट मिले।
 
इसलिए जीते महायुति उम्मीदवार : भाजपा ने 5 सीटें जीतीं, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को दो-दो सीट मिलीं। इस तरह सत्तारूढ़ गठबंधन को 11 सीट पर हुए चुनाव में 9 पर जीत मिली। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उन्होंने, फडणवीस और शिंदे ने बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदारियां साझा करने के लिए कई बैठकें कीं, जिससे महायुति उम्मीदवारों की जीत हुई। ALSO READ: गडकरी की भाजपा को नसीहत, फिर हमारे सत्ता में आने का कोई मतलब नहीं
 
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए महायुति एकजुट होकर काम करेगी। चुनाव इसलिए हुआ क्योंकि विधान परिषद के 11 सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल 27 जुलाई को पूरा हो रहा है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 151वें स्थान पर, 8 अंक का सुधार

डोनाल्ड ट्रंप बोले, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जल्द करूंगा मुलाकात

उत्तराखंड में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में अभिनंदन प्रस्ताव पारित

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

अगला लेख