BJP प्रत्याशी का वायरल हुआ वीडियो, इस बार वोट कर दीजिए, ऐसा सबक सिखाएंगे कि याद रखेंगे...

अवनीश कुमार
गुरुवार, 11 मई 2023 (22:48 IST)
Kanpur News : कानपुर में निकाय चुनाव के मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाथ जोड़कर मतदाताओं के बीच पहुंचीं बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडेय मतदान के बाद सबक सिखाने की बात कहती नजर आ रही हैं।

बीजेपी महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडे का वायरल हो रहा वीडियो वार्ड 69 सिंधी कॉलोनी का बताया जा रहा है। जहां मतदान के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय को वोट कर रहे मतदाताओं को पीटना शुरू कर दिया।

जिसके बाद क्षेत्र के अन्य मतदाताओं में भाजपा के लोगों के प्रति नाराजगी फैल गई। वहीं विवाद की जानकारी होने पर एसीपी स्वरूप नगर और सर्किल का फोर्स पहुंचा और स्थिति को संभाला। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं को पीटने की जानकारी होती है।

प्रमिला पांडेय पहुंचीं और निवेदन किया कि इस बार वोट कर दीजिए, फिर गुंडई को ऐसा सबक सिखाएंगे कि याद रखेंगे। वोटरों के सामने भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय की बात किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और वीडियो वायरल कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

कौन हैं लक्ष्यराज सिंह और क्या है उनका महाराणा प्रताप से संबंध

मानहानि मामला : आतिशी और संजय सिंह को राहत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की याचिका खारिज

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

Telangana : पेड़ों की कटाई पर SC ने लगाई रोक, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

अगला लेख