Hanuman Chalisa

Gyanvapi Masjid Survey : ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी का 80 फीसदी काम हुआ पूरा, कड़ी सुरक्षा में हो रहा सर्वे

Webdunia
रविवार, 15 मई 2022 (15:45 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी का काम दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा तथा इसका अधिकतर काम पूरा हो गया।

स्थानीय अदालत के आदेश पर वीडियोग्राफी सर्वे का काम शनिवार को शुरू हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 80 प्रतिशत क्षेत्र की वीडियोग्राफी की जा चुकी है।

इस दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कड़े सुरक्षा इंतजामों के तहत वीडियोग्राफी से संबंधित सामग्री भी सर्वे टीम द्वारा वहीं जमा करवा दी जाती है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने परिसर की वीडियोग्राफी के आदेश दिए थे। इस मामले में की जा रही वीडियोग्राफी की रिपोर्ट एडवोकेट कमिश्नर 17 मई के पहले अदालत में पेश करेंगे। जिस पर अदालत 17 मई को सुनवाई करेगी।

रविवार को मस्जिद के ऊपरी इलाके की वीडियोग्राफी की गई। शनिवार को मस्जिद के तहखाने के विभिन्न कमरों का सर्वे किया गया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POJK में बवाल जारी, भारत ने कहा- पाक सेना कर रही है बर्बरता

50 देश, 62 करोड़ दर्शक, अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास

आई लव मोहम्मद विवाद में ओवैसी की एंट्री, पूछा इस मुल्क को आप कहां लेकर जाएंगे

CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार, नाम और क्लास पूछकर बोले- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना

पाकिस्तान के 15 जेट मार गिराने के दावे पर बोले वायुसेना प्रमुख

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की हुई मौत, कंपनी के अन्य प्रोडेक्ट की बिक्री पर प्रतिबंध

Weather Update : मानसून ने फिर दिखाए तेवर, इंदौर में जमकर बरसा पानी, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, Coldrif कफ सीरप पर मध्यप्रदेश में लगा बैन

Live: बिहार में कितने चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, बिहार भाजपा अध्‍यक्ष ने EC से की यह मांग

रूस जल्द दे सकता है S-400 की नई खेप, क्यों इसे कहा जाता है भारत का ब्रह्मास्त्र

अगला लेख