Hanuman Chalisa

मुश्किल में विजय माल्या, सीबीआई ने मारा छापा

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (17:55 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने 900 करोड़ के कथित बैंक कर्ज डिफाल्ट मामले में शनिवार को शराब कारोबारी विजय माल्या के घर, दफ्तर और उनकी बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स के परिसरों समेत पांच जगहों की तलाशी ली। यह कर्ज आईडीबीआई बैंक से लिया गया था।
 
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि माल्या के मुंबई, गोवा, बेंगलूर और अन्य स्थानों में दफ्तर और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने माल्या, बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स के निदेशक ए रघुनाथन, विमानन कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी और आईडीबीआई बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
ऐसा आरोप है कि ऋण सीमा के मामले में नियमों का उल्लंघन कर कर्ज दिया गया। बहरहाल, सीबीआई की इस कारवाई के बारे में कंपनी से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
 
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा वसूले न जा सकने वाले ऋण (एनपीए) के मामले में आपराधिक पहलुओं की व्यापक जांच के अंग के तौर पर कथित उल्लंघन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
सूत्रों ने बताया कि बैंक को कंसोर्टियम से बाहर ऋण देने की कोई जरूरत नहीं थी। माल्या को जल्दी ही इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल