गुजरात भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (22:52 IST)
अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह प्रदेश की विजय रूपाणी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसने लोगों का भरोसा खो दिया है।
 
 
गुजरात विधानसभा का 2 दिवसीय मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। कांग्रेस विधायक शैलेष परमार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
 
परमार ने कहा कि यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है, चाहे किसानों का मुद्दा हो, शिक्षा और जीवन-यापन की बढ़ती लागत हो या फिर भ्रष्टाचार हो...। यही वजह है कि हमने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। परमार ने कहा कि जिन मुद्दों पर सरकार विफल रही है उनमें किसानों का मुद्दा भी शामिल है।
 
उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार किसानों के लिए कर्जमाफी की योजना लेकर नहीं आई, न ही उसने सिंचाई के लिए बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित की या उन्हें फसलों का अच्छा समर्थन मूल्य देना सुनिश्चित किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख