प्रियंका गांधी ने उठाए विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल, सीबीआई जांच की मांग

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (12:46 IST)
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुुड़ी हर जानकारी...

 
-प्रियंका गांधी ने उठाए विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल, सीबीआई जांच की मांग। 
-विकास दुबे की मां ने कहा, सावन के महीने में हर साल महाकाल मंदिर जाता था विकास, उसे महाकाल ने बचाया। उचित कार्रवाई करे सरकार।
-एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, विकास दुबे को रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
-यूपी पुलिस विकास को लाने मध्यप्रदेश रवाना हुई।
-अखिलेश यादव का ट्‍वीट, 'ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-कांड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।'
-शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के परिजनों का बड़ा आरोप, विकास दुबे को बचाया गया।
-शहीद के रिश्तेदार कमलकांत का आरोप, बड़े स्तर पर मिलीभगत हुई। 
-मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि विकास दुबे के साथ उसके 2 साथी भी गिरफ्तार।
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है।
- मध्यप्रदेश पुलिस विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी।
-उत्तर प्रदेश की स्पेशल टीम मध्यप्रदेश आ रही है, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को ले जाने के लिए
-उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह खुद विकास दुबे से कर रहे पूछताछ
-सुबह 8.00 - 8.30 बजे के बीच विकास दुबे महाकाल मंदिर के काउंटर पर 250 रुपए की पर्ची कटाने पहुंचा था
-मंदिर पुजारी आशीष का बयान - सुरक्षा गार्डो के पूछने पर अपना नाम विकास दुबे बताया
-महाकाल मंदिर परिसर में चिल्ला चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बता रहा था। पुलिस उससे महाकाल थाने में पूछताछ कर रही है।
-गृहमंत्री ने विकास की गिरफ्तारी की पुष्‍टि की है।
-महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्डो ने विकास दुबे को पहचाना, महाकाल थाने में खुद विकास दुबे ने सरेंडर करना चाहता है।
-यूपी पुलिस ने उसके कई साथियों को मार गिराया था। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर से बचने के लिए ही उसने महाकाल मंदिर में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख