Hanuman Chalisa

विकास दुबे एनकाउंटर Live Updates : SSP बोले- पिस्तौल छीनकर भाग रहा था विकास, STF पर थी चलाई गोली

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (14:34 IST)
कानपुर। 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे ने शुक्रवार को कानपुर के भऊती इलाके में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस गोलीबारी में मारा गया... मामले से जुड़ी हर जानकारी... 

-विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
-पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दुबे ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया।
-पुलिस वाहन पलटने से पुलिस निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी घायल भी हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
-कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि सड़क दुर्घटना सुबह हई। उन्होंने कहा कि तेज बारिश हो रही थी। पुलिस ने गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए।
-उसी मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिस के एक जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और कुछ दूर भाग भी गया।
-कुमार ने कहा, 'तभी पीछे से एस्कार्ट कर रहे एसटीएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की और उसी दौरान उसने एसटीएफ पर गोली चला दी जिसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई और वह घायल होकर गिर पड़ा। हमारे जवान उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।'
-कानपुर के डीएम और एडीजी घायल पुलिसकर्मियों को देखने अस्पताल पहुंचे।
-बिकरू गांव से 7 जिंदा बम बरामद, यहां हुई थी 8 पुलिसकर्मियों की हत्या।
-विकास दुबे की मां का बयान, विकास से अब मेरा कोई संबंध नहीं था।
-कानपुर नहीं जाना चाहती है विकास की मां
-एडीजी लॉ एंड प्रशांत कुमार ने कहा, थोड़ी देर में आधिकारिक बयान जारी होगा।
-कानपुर के हैलेट अस्पताल लाए गए घायल पुलिसकर्मी।
विकास दुबे के एनकाउंटर पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, कानून ने अपना काम किया है। अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी जो लोग कल कह रहे थे कि पकड़ लिया तो जिंदा कैसे पकड़ लिया... आज कह रहे हैं कि मर गया तो कैसे मर गया...
-कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का ट्वीट, विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी। पर अनेकों सवाल छूट गए-
1. अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया?
2. उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते?
3. पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल्ज़ जारी क्यों नहीं?
-थोड़ी देर में विकास दुबे एनकाउंटर पर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस 
-लखनऊ हेडक्वार्टर में पुलिस अधिकारियों की बैठक। सीएम योगी ने ली एनकाउंटर के संबंध में जानकारी।
-प्रियंका गांधी ने कहा, अपराधी का अंत हो गया। अपराधी को संरक्षण देने वालों का क्या।
-पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का कोरोना टेस्ट हुआ।
-विकास दुबे केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका।
-कल दायर याचिका में विकास दुबे के एनकाउंटर का अंदेशा जताया गया था।
-बिकरू कांड की CBI जांच की मांग।

-अखिलेश यादव ने उठाए एनकाउंटर पर सवाल, ट्वीट कर कहा- 'दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।'
-दिग्विजय का ट्वीट, यह पता लगाना आवश्यक है विकास दुबे ने मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर को सरेंडर के लिए क्यों चुना? मध्यप्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वो यहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने आया था?
-कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे के बाद कुख्यात अपराधरी विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया, कई पुलिसकर्मी भी घायल।
-वरिष्‍ठ अधिकारी मुठभेड़स्थल पर पहुंचे।
-पुलिस ने विकास दुबे की मौत की पुष्‍टि की।
-मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ के 2 जवान घायल
-रात करीब 3:15 बजे झांसी बार्डर से एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई। 
-सुबह करीब 4:45 बजे एसटीएफ की टीम उरई के एट टोल से विकास दुबे को लेकर निकली है।
-5.20 बजे - जालौन जिले के आटा टोल प्लाजा से विकास दुबे को लेकर काफिला निकला।
-5:38 बजे - कालपी का यमुना पुल पार कर कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश कर गया।
-6:00 - बारा टोल कानपुर देहात से कानपुर नगर की तरफ रवाना हुई।
-सुबह 6:15 बजे कानपुर देहात बॉर्डर रायपुर से नगर में प्रवेश किया।
-सुबह 6:30 एसटीएफ की गाड़ी पलटने की सूचना आई। कुछ देर बाद अपराधी विकास दुबे के भागने को लेकर गोली चलाने की सूचना आई।
-सुबह 7:10 एसटीएफ और पुलिस अपराधी विकास दुबे को लेकर अस्पताल लेकर पहुंची।
-सुबह 8:00 बजे डॉक्टर ने अपराधी विकास दुबे की मौत की पुष्टि की।
 
-शहीद पुलिसकर्मी भी विकास की गिरफ्तारी के तरीके पर उठा रहे थे सवाल।
-विकास दुबे की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने उठाए थे सवाल। 
-इस कुख्यात गैंगस्टर पर था 5 लाख का इनाम
-उज्जैन के महाकाल मंदिर से गुरुवार को गिरफ्तार हुआ था विकास दुबे।
-एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर
-मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल।
-पुलिस से विकास की मुठभेड़। दोनों ओर से चली गोलियां।
-पुलिस से विकास की मुठभेड़। 
-विकास दुबे ने भागने का प्रयास किया।
-उज्जैन से कानपुर लौटते समय सड़क हादसे में पलटी विकास दुबे की गाड़ी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

बलूचिस्तान में बलोच धुरंधरों ने छुड़ाए पाक सेना के छक्के, 'ऑपरेशन हेरॉफ' से दहला पाकिस्तान

General Naravane की जिस किताब पर Rahul Gandhi ने संसद में मचाया हंगामा, सरकार ने क्यों की 'होल्ड'?

LIVE: राहुल के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे तक स्थगित

चीन का मुद्दा संवेदनशील... राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ

नरवणे की वो डायरी... संसद में राहुल गांधी ने डोकलाम पर ऐसा क्या कहा कि भड़क गए राजनाथ?

अगला लेख