Hanuman Chalisa

महाराजा हरिसिंह के पोते विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (20:37 IST)
श्रीनगर। पीडीपी के एक विधायक और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व शासक महाराजा हरिसिंह के पोते विक्रमादित्य सिंह ने विधानमंडल के उच्च सदन विधान परिषद से त्यागपत्र देने के फैसले की भी घोषणा की है। 
 
विक्रमादित्य सिंह के पिता करण सिंह कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि उस पार्टी का हिस्सा बने रहना अब संभव नहीं है, जो जम्मू क्षेत्र की आकांक्षाओं की उपेक्षा करती हो। सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को एक खुला पत्र लिखा है जिसमें जम्मू मुद्दे पर उनके और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच उभरे गंभीर मतभेदों को दर्शाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों की मांग है कि पूर्व डोगरा महाराजा हरिसिंह की याद में 23 सितंबर को राज्य अवकाश घोषित किया जाए, साथ ही स्कूली पाठ्यपुस्तकों में डोगरा शासन की अवधि का समावेश और जम्मू में रोहिंग्या लोगों को बसाने का मुद्दा जम्मू के लोगों के दिलों के करीब है और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।
 
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए पत्र में उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि पीडीपी के सदस्य के रूप में कार्य जारी रखना मेरे लिए नैतिक रूप से सही नहीं होगा इसलिए मैं पार्टी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने इस बारे में विधान परिषद अध्यक्ष को भी लिखा है और उनसे आग्रह किया है कि वे मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।
 
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि भारत के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू एवं कश्मीर में क्षेत्रीय विभाजन की खाई बढ़ रही है जिससे उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे को हल कर पाटा जा सकता है तथा उन्होंने पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं को मुद्दों को हल करने के लिए लिखा था लेकिन किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और महबूबा मुफ्ती पूरे राज्य की प्रमुख हैं, न कि एक क्षेत्र की। (चित्र सौजन्य : यूट्‍यूब) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख