मणिपुर में फिर हिंसा, कांगपोकपी जिले में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (16:04 IST)
Violence continues in Manipur : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने कम से कम 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि कांगगुई इलाके में स्थित इरेंग और करम वैफेई गांवों के बीच घात लगाकर हमला किया गया।
 
उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह की है जब अज्ञात लोगों ने इरेंग और करम वैफेई गांवों के बीच एक इलाके में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। कांगपोकपी स्थित एक सामाजिक संगठन 'कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी' (सीओटीयू) ने हमले की निंदा की।
 
सीओटीयू ने एक बयान में कहा कि यदि केंद्र सरकार यहां सामान्य स्थिति की बहाली को लेकर की गई अपनी अपील के प्रति गंभीर है तो उसे तुरंत घाटी के सभी जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए और सशस्त्र बल (विशिष्ट शक्तियां) अधिनियम, 1958 को लागू करना चाहिए।
 
इससे पहले 8 सितंबर को मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में भड़की हिंसा में तीन लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। मणिपुर में तीन मई से बहुसंख्यक मेइती और जनजातीय कुकी समुदायों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं और अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश से 85 सड़कें बंद, इन राज्‍यों में जारी हुआ अलर्ट

अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात

लालू यादव ने मीसा भारती की बजाय अभय कुशवाहा को क्यों बनाया संसदीय दल का नेता

ब्रिटेन में वोटों की गिनती, ऋषि सुनक की पार्टी पिछड़ी, लेबर पार्टी को भारी बढ़त

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले

अगला लेख
More