वीरभद्र सिंह के खिलाफ बदले की भावना नहीं : प्रेम धूमल

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (18:49 IST)
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेता एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
        
भाजपा नेता और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके धूमल ने कहा कि सिंह के खिलाफ बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, बदले की कोई राजनीति नहीं की जाएगी और राज्य सरकार का पूरा ध्यान विकास पर होगा और कानून के शासन में जनता का विश्वास बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
      
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत काफी बदतर हो चुकी है और सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य को देवभूमि बनाना होगा और इसे माफिया भूमि अथवा ड्रग्स भूमि बनाने से रोकना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि उनके पास राज्य में निवेश को आकर्षित करने और हिमाचल प्रदेश को विकास के रास्ते पर तेजी से ले जाने की योजनाएं हैं। गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के 60 सीटों को जीतने के दावे पर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा था कि अगर भाजपा 68 में से 60 सीटें जीत लेती हैं तो वह हिमाचल प्रदेश को छोड़कर चले जाएंगे। 
 
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धूमल ने कहा, हम साठ सीटें तो जीत जाएंगे लेकिन सिंह राज्य छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। उन जैसे अनुभवी नेता को राज्य छोड़कर नहीं जाना चाहिए और हम उनके अनुभव तथा दूरदर्शिता का पूरा लाभ उठा सकते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग, किसने कहा- महाराष्‍ट्र सरकार है बेशर्म और रीढ़विहीन

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

अगला लेख