हिमाचल: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि शनिवार को रामपुर में होगी

Webdunia
गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (13:12 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि यहां रामपुर में शनिवार को होगी। उनके परिवार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार तड़के यहां निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़के 3.40 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के प्रवक्ता यशवंत छाजटा ने बताया कि सिंह की अंत्येष्टि रामपुर में 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे होगी।

ALSO READ: 50 साल के बाद जालौन को मिला केंद्रीय मंत्री, भानु प्रताप को मोदी मंत्रिमंडल में जगह
सिंह की पार्थिव देह को शिमला के उनके निजी आवास होली लॉज में रखा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए माकपा विधायक राकेश सिंघा, कई अन्य नेता और हजारों समर्थक होली लॉज पहुंचे।

ALSO READ: नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद, कावड़ यात्रा पर जल्दी लिया जाएगा निर्णय
 
छाजटा ने बताया कि सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार को पूरे दिन होली लॉज में रखा जाएगा। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक जनता रिज मैदान में दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन कर सकेगी। इसके बाद पार्थिव देह को शिमला में कार्ट रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' ले जाया जाएगा, जहां सुबह 11.40 से दोपहर 1 बजे तक उनके दर्शन किए जा सकेंगे और उसके बाद दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से रामपुर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपुर के पदम पैलेस में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सिंह के अंतिम दर्शन हो सकेंगे तथा 3 बजे अंत्येष्टि होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam attack : आतंक पर बड़े एक्शन की तैयारी, सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर आज ही भारत लौटेंगे PM मोदी

हीरा नगरी सूरत में बढ़ते आत्महत्या के मामले, 3 वर्ष में 1866 लोगों ने मौत को लगाया गले

Pahalgam attack : UP के सीमेंट कारोबारी की पहलगाम आतंकी हमले में मौत, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

Pahalgam attack: श्रीनगर पहुंचते ही एक्शन में गृहमंत्री अमित शाह, हाई अलर्ट मीटिंग के साथ अधिकारियों को दिए ये निर्देश

ESIC की देशभर में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी, AB PMJAY से भी जुड़ने की तैयारी

अगला लेख