लोगों को मतदान के प्रति जागरूक बनाने के अभियान में जुटे हैं रीवा के संभागायुक्त डॉ. भार्गव

Webdunia
रविवार, 28 अप्रैल 2019 (22:43 IST)
रीवा (मध्यप्रदेश)। लोकसभा चुनाव 2019 में लोगों को वीडियो के जरिए मतदान के लिए प्रेरित करने की पहल करने वाले रीवा के संभागायुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव के इस प्रयास की चुनाव आयोग ने भी सराहना की की है। डॉ. भार्गव लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक बनाने के अभियान में जुटे हैं।
 
लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत नगर निगम सतना द्वारा टाउन हाल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ संभागायुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सुगम मतदान फोल्डर का विमोचन किया गया तथा मतदाताओं को मतदान अवश्य करने हेतु शपथ दिलाई गई।
रीवा संभाग के संभागायुक्त डॉ. भार्गव शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर में आयोजित दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में के.जे.एस. सीमेंट कंपनी द्वारा 50 एवं मैहर सीमेंट कंपनी द्वारा 50 व्हील चेयर दिव्यांगों हेतु भेंट की गई।
 
सतना में आयोजित दिव्यांग मतदाताओं की ट्राइसिकिल रैली में भी संभागायुक्त डॉ. भार्गव ने शिरकत की और दिव्यांग मतदाताओं से परिचय प्राप्त करके उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मतदान हेतु आमंत्रण पत्र प्रदान किए। उन्होंने नवीन मतदाताओं का स्वागत किया और प्रशस्ति-पत्र एवं पौधे वितरित किए।
लोकसभा निर्वाचन-2019 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निर्वाचन पार्क सिविल लाइन सतना में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालीन छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में बनाई गई रंगोली का भी डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने अवलोकन किया।

मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत दादा सत्येन्द्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में आयोजित मानव श्रृंखला एवं मोटर साइकिल रैली में डॉ. आशोक कुमार भार्गव ने अपनी सहभागिता निभाते हुए मोटर साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया एवं स्वयं मोटर साइकिल चलाकर रैली का पथ प्रदर्शन किया।
 
रैली में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र सिंह समेत पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और दिव्यांग एवं मतदाता शामिल हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख