Hanuman Chalisa

व्यापमं घोटाला: कोर्ट में गवाह नहीं, डेथ सर्टिफिकेट पहुंचा

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2015 (14:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने विशेष अदालत में कहा कि इस घोटाले के एक गवाह की कुछ दिन पहले भोपाल के एक निजी अस्पताल में लिवर की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई।
 
एसटीएफ अधिकारियों ने बुधवार को अदालत को बताया कि इस मामले में गवाह संजय सिंह यादव (35) की गंभीर बीमारी के बाद इस वर्ष 8 फरवरी को मृत्यु हो गई। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यादव के परिजन के हवाले से बताया कि उसे गुर्दे की समस्या और हिपेटाइटिस बी की बीमारी थी।
 
उन्होंने बताया कि व्यापमं के आरक्षक भर्ती घोटाले में उत्तरप्रदेश के 3 आरोपियों अजहरउद्दीन, नईम और कासिम की भर्ती के मामले में यादव एक गवाह था। एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को भोपाल में गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने यादव का मत्यु प्रमाण पत्र भी अदालत में पेश किया।
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सरकारी भर्तियों में हुए करोड़ों रुपए के इस घोटाले के वर्ष 2013 में सामने आने के बाद इस घोटाले से जुड़े कई आरोपियों और गवाहों की अब तक मौत हो चुकी है।
 
हाल ही में इस घोटाले पर बवाल तब मचा जब टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले झाबुआ के मेघनगर में कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिंह इस घोटाले की एक कथित लाभार्थी नम्रता डामोर के पिता का इंटरव्यू लेने वहां गए थे।
 
सिंह की मौत के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो पहले इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के लिए लगातार इंकार कर रहे थे, ने इस घोटाले की जांच की निगरानी कर रहे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय को पत्र लिखकर सरकार की ओर से इस घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शिवनेरी किले में शिव जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई घायल

अब घर बैठे बनाएं आय प्रमाण पत्र: गुजरात में सेल्फ डिक्लेरेशन से मिलेगा सर्टिफिकेट, QR कोड से होगी तुरंत जांच

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

जर्मनी में बदली अमेरिका की छवि: ट्रंप की नीतियों से टूटा भरोसा, ‘शांति के लिए खतरा’ करार

ईरान तनाव के बीच ट्रंप की ब्रिटेन को चेतावनी: डिएगो गार्सिया मत छोड़ो