अमीषा पटेल पर ठगी कर करोड़ों रुपए ऐंठने का आरोप, अदालत ने जारी ‍किया वारंट

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (23:03 IST)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची की एक अदालत ने ढाई करोड़ एवं पचास लाख रुपए के दो चेक बाउंस होने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एवं उनके सहयोगी के खिलाफ वारंट जारी किया है।
 
रांची की निचली अदालत में दर्ज धोखाधड़ी एवं 3 करोड़ रुपए चेक बाउंस मामले में अमीषा घिरती नजर आ रही हैं। अमीषा पटेल पर फिल्म ‘देशी मैजिक’ बनाने के नाम पर हरमू निवासी अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप है।
 
अदालत ने मई महीने में मामले का संज्ञान लेते हुए अमीषा के खिलाफ इस मामले में समन जारी किया था और समन के माध्यम से अमीषा को अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन चार तारीखों में उन्होंने मामले में पक्ष नहीं रखा।
 
इसके बाद मामले में न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने अमीषा एवं उनके अधिकारी कमल गुमर के खिलाफ वारंट जारी किया। आरोप के अनुसार डिजिटल इंडिया के तहत 2017 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
 
इसमें अमीषा पटेल मुख्य अतिथि एवं रांची के अजय सिंह अतिथि के रूप में मंच पर साथ बैठे थे। उसी दौरान अमीषा से अजय सिंह को फिल्म में पैसे लगाने का ऑफर मिला था। इसके बाद उन्होंने ढाई करोड़ रुपए अमीषा पटेल के खाते में डेढ़ महीने के भीतर ट्रांसफर कर दिए थे।
 
अजय के अनुसार एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो उन्होंने पैसों की मांग की। टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक अमीषा ने दिए जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने 17 नवंबर 2018 को इस मामले में मुकदमा किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात

झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

रूस का कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला, धमाकों से थर्राई यूक्रेन की राजधानी

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें भाव

कोरोना अपडेट: क्या फिर लगेगा लॉक डाउन, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अलर्ट पर अस्‍पताल

अगला लेख