Heavy rain in Bengaluru: बेंगलुरु में बारिश के बाद जलभराव और यातायात जाम, कई अंडरपास भी जलमग्न

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (15:47 IST)
Heavy rain in Bengaluru: बेंगलुरु (Bengaluru) में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के साथ ही जगह जगह यातायात जाम लग गया। यातायात जाम और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से शहर के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में विशेष रूप से दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को असुविधा हुई।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नागवारा जंक्शन और हेब्बाल के बीच आउटर रिंग रोड (ओआरआर), इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी रोड पर वीरसंद्रा व होसुर रोड और बन्नेरघट्टा रोड के कुछ हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मराठाहल्ली में ओआरआर, कार्तिक नगर और कल्याण नगर, पुत्तेनहल्ली, वरथुर कोडी, पनाथुर मेन रोड पर भारी जलजमाव देखा गया।

ALSO READ: बारिश का कहर: उत्तर भारत में 32 मौतें, जयपुर में रेड अलर्ट के बाद स्कूलों की छुट्टी, 18 राज्यों में अलर्ट जारी
 
उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि निचले इलाकों में कुछ घरों और आवासीय इलाकों में पानी घुस गया और कई अंडरपास भी जलमग्न हो गए। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने स्थिति का आकलन करने के लिए बारिश प्रभावित कुछ क्षेत्रों का दौरा किया। वह बेंगलुरु विकास मामलों के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर अपार्टमेंट और घरों में पानी घुस गया है तो इसे ठीक करेंगे। हम चाहते हैं कि भूजल स्तर बढ़े।

ALSO READ: पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से अब तक 154 लोगों की मौत
 
बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा कि सुबह-सुबह कुछ घंटों की बारिश के बाद बेंगलुरु में जलभराव और बाढ़ ने एक बार फिर शहर में नगरपालिका को चलाने वालों की अक्षमता को उजागर कर दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख