भाजपा की हर साजिश को करेंगे नाकाम, हेमंत सोरेन ने कहा

Webdunia
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (00:13 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत गठबंधन और आदिवासियों के खिलाफ साजिश रचने का सोमवार को आरोप लगाया। सोरेन ने कहा कि वह राज्य के सामाजिक और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने समेत ऐसी सभी साजिशों को विफल करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन गढ़वा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग भाजपा की हर साजिश से वाकिफ हैं। जैसे ही सरकार बनी (2019 में), उन्होंने इसे गिराने की कोशिश की। जब वह विफल हो गई, तो उन्होंने मुझे फंसाने के लिए झूठे आरोपों का सहारा लिया। झारखंड विरोधी भाजपा की हर साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा। ALSO READ: Jharkhand Election : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऐलान, सत्‍ता में आए तो मिलेगा 7 किलो राशन
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 31 जनवरी को सोरेन को गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
 
भाजपा की आलोचना : सोरेन ने रैली में भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि 20 वर्षों से झारखंड के आदिवासियों और लोगों की पीड़ा के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय उपेक्षा के कारण उनमें से कई ने आत्महत्या कर ली। ALSO READ: Jharkhand Election : कल्पना सोरेन का BJP पर तीखा हमला, बोलीं- साजिश के तहत समय से पहले कराए जा रहे चुनाव
 
अपने प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए सोरेन ने विश्वास जताया कि वह राज्य में फिर से सरकार बनाएंगे। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

200 करोड़ से ज्‍यादा की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, इस तरह बनाया अमीर व्‍यापारियों को निशाना

PM मोदी ने भाजपा को बंगाली अस्मिता का एकमात्र रक्षक बताया, टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे, राज ठाकरे का पलटवार

अगला लेख