मौसम अपडेट : हिमाचल के मनाली और कुफरी में तापमान शून्य के नीचे

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (00:16 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल मनाली और कुफरी में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
 
शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मनाली और कुफरी का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस और 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।
 
उन्होंने बताया कि लाहौल एवं स्पीति सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और वहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग ने 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश में कई स्थानों पर हिमपात होने का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड और कश्मीर घाटी में भी बर्फबारी जारी है, जिसके कारण लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है।
 
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली में कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई उड़ाने प्रभावित हुई। राष्ट्रीय राजधानी में भी जबरदस्त ठंड से लोगों की जिंदगी हलकान बनी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

Indore Metro कॉरिडोर पर ट्रॉली का हुआ ट्रायल, प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण

शिवराज सिंह बोले- महिलाओं को होगी सालाना 10 लाख से ज्‍यादा की आय, सरकार बनाएगी आर्थिक रूप से सशक्त

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता कब होगा लागू, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब

सरकार ने 50 फीसदी तक घटाया टोल टैक्‍स, जानिए किन राजमार्गों पर मिलेगी यह सुविधा

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

अगला लेख