Hanuman Chalisa

Weather Alert : दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव, कई स्थानों पर हल्की बारिश

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (19:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को अपराह्न में मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई। इससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया था। दिल्ली में गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं चलीं। इससे पहले गुरुवार सुबह में गर्मी रही, क्योंकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख