Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद आंधी का कहर, कई पेड़ उखड़े, यातायात प्रभावित

Webdunia
सोमवार, 23 मई 2022 (09:09 IST)
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है। पिछले 2 दिन से बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चल रही हैं और कई हिस्सों में सड़कों पर पेड़ भी गिरे पड़े हैं। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। 24 और 25 मई को भी मौसम के ऐसा ही रहने की संभावना है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह से ही गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चल रही हैं और कई हिस्सों में सड़कों पर पेड़ भी गिरे पड़े हैं। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान थे।

रोजाना बढ़ रहे तापमान से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, हालांकि इसी बीच पिछले 2 दिन से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हवाओं के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश से गर्मी से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

24 मई को भी मौसम के ऐसा ही रहने की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी हुआ है। वहीं नोएडा में भी सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पांच दिन केे मध्यप्रदेश दौरे पर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनों में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

लोकतंत्र में सांसदों के दलबदल का नया खेला, दो तिहाई बहुमत के लिए चल रहा ऑपरेशन लोटस?

ईरान युद्ध के लक्ष्यों में डोनाल्ड ट्रंप को क्या हासिल हुआ

Top News 18 June: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, भारत के लिए ट्रंप का बड़ा बयान, फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत

अगला लेख