Weather Updates : उत्तरभारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान

Webdunia
रविवार, 12 दिसंबर 2021 (21:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय पारा सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
 
आईएमडी के मुताबिक सोमवार को भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। उसने बताया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और आठ सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक साक्षेप आर्द्रता का स्तर 58 फीसदी है।
 
शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सयस रिकॉर्ड किया गया था जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
 
इस बीच दिल्ली में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है।
 
हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 203 व गुरुग्राम में 213 और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 284 तथा नोएडा में 218 दर्ज किया गया। ये भी खराब श्रेणी की वायु गुणवत्ता में आता है।
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
 
चुरू सबसे ठंडा स्थान : राजस्थान में चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां शनिवार रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, संगरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राजधानी जयपुर में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसमी हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख