पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का फेफड़ों की बीमारी से निधन

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (09:31 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का बुधवार देर रात शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। मित्रा जिस निजी अस्पताल में भर्ती थे, वहां के सूत्रों ने बताया कि हृदय और उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ।
ALSO READ: CoronaVirus Lockdown : सप्ताह में 2 दिन लॉकडाउन नियम के बीच पश्चिम बंगाल में सन्नाटा
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियमित जांच के दौरान उनका क्रिएटिनिन स्तर अधिक पाए जाने के बाद कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे फेफड़ों की बीमारी (सीओपीडी) के मरीज थे और उन्हें उम्र संबंधी अन्य बीमारियां भी थीं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मित्रा का दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात करीब 1.30 बजे निधन हुआ। वे कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं पाए गए थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा है।
 
कांग्रेस नेता के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए कुछ दिन पहले अस्पताल ले जाया गया था। मित्रा जब लोकसभा सांसद थे तब उनकी बाइपास सर्जरी भी हुई थी। कांग्रेस सांसद और राज्य में पार्टी मामलों के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) प्रभारी गौरव गोगोई ने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया।
ALSO READ: लॉकडाउन के दूसरे दिन पश्चिम बंगाल में थमी जनजीवन की रफ्तार
गोगोई ने ट्वीट किया कि मुझे लेफ्टिनेंट सोमेन मित्रा के परिवार के लिए बहुत दु:ख महसूस हो रहा है। वे बंगाल की दिग्गज शख्सियत थे और उन्होंने अपने लंबे सफर में लाखों लोगों की जिंदगियों को बदला। मेरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हैं। उनकी विरासत को भुलाया नहीं जाएगा।
 
'छोरदा' (मंझला भाई) के तौर पर पहचाने जाने वाले मित्रा 1960 और 1970 के सबसे तेजतर्रार नेताओं में से एक थे। वे 60 के दशक में छात्र राजनीति के जरिए कांग्रेस में पहुंचे। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के 1992-1996, 1996-1998 और सितंबर 2018 से अब तक 3 बार अध्यक्ष रहे मित्रा सियालदह विधानसभा क्षेत्र से 7 बार विधायक चुने गए।
 
उन्होंने प्रगतिशील इंदिरा कांग्रेस राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए 2008 में कांग्रेस छोड़ दी। बाद में 2009 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने अपनी पार्टी का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में विलय कर दिया और उस साल डायमंड हार्बर संसदीय सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीते। मित्रा 2014 में टीएमसी छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी 2016 विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच गठबंधन कराने में अहम भूमिका थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आयोग ने बताई डेडलाइन

UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

नसरल्लाह के बाद इजराइल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर

One Nation One Election : 3 में से 2 विधेयक संविधान संशोधन के, एक देश एक चुनाव के लिए सरकार ने तैयार किया खाका

J&K में मल्लिकार्जुन खरगे को आए चक्‍कर, मंच पर दे रहे थे भाषण, बोले- जल्‍दी मरने वाला नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री मान को अस्पताल से छुट्टी मिली, लेप्टोस्पायरोसिस से थे पीड़ित

राजनाथ सिंह ने बताया, दोस्ताना संबंध होते तो किस तरह पाकिस्तान की मदद करता भारत

अगला लेख