Hanuman Chalisa

प. बंगाल में 'निर्भया' जैसा मामला, महिला से बलात्कार के बाद प्रायवेट पार्ट में डाल दी रॉड

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (00:04 IST)
जलपाईगुड़ी। दिल्ली के 'निर्भया कांड' की तरह ही पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जमीन विवाद में एक महिला के कथित रिश्तेदार ने उससे बलात्कार किया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
 
पुलिस ने बताया कि धूपगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक तलाब के पास महिला के साथ शनिवार रात कथित तौर पर उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर उसे घर से बाहर बुलाया फिर उससे बलात्कार किया और निजी अंगों में लोहे की रॉड डालकर उसे यातनांए दीं।
 
उसने बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, पर उसने कुछ नहीं किया। पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक ने महिला को देखा और उसे घर पहुंचाया। पीड़िता को रविवार सुबह धूपगुड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया।
 
घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख