पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान, नार्थ24 परगना में लूटा बैलेट बॉक्स

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (08:10 IST)
West Bengal Panchayat election : पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पंचायत चुनाव में 73 हजार से अधिक सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  मतगणना 11 जुलाई को होगी।

रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। 73,887 सीटों के लिए कुल 2.06 लाख उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस जिला परिषदों की सभी 928 सीटों, पंचायत समितियों की 9,419 सीटों और ग्राम पंचायतों की 61,591 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने 897 जिला परिषद सीटों, पंचायत समिति की 7,032 सीटों और ग्राम पंचायतों की 38,475 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
 
माकपा 747 जिला परिषद सीटों, पंचायत समिति की 6,752 सीटों और ग्राम पंचायत की 35,411 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 644 जिला परिषद सीटों, पंचायत समिति की 2,197 सीटों और ग्राम पंचायत की 11,774 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के करीब 83 हजार जवानों की तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के साथ 19 राज्यों की सशस्त्र पुलिस भी बंगाल में तैनात है। राज्य में 30 दिन में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
मतदान से पहले मुर्शिदाबाद और कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस में टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। नार्थ24 परगना जिले में बैलेट बॉक्स लूटने की खबर है। इस बीच कुछ उपद्रवियों ने कूच बिहार के सीताई में 6/130 बूथ, बरविटा प्राइमरी स्कूल में तोड़फोड़ की।
 
नादिया के नारायणपुर-1 ग्राम पंचायत में एआईटीसी उम्मीदवार के पति पर हमला किया गया। चुनाव शुरू होने से ठीक पहले हसीना सुल्ताना के पति और अन्य एआईटीसी कार्यकर्ताओं पर भी देशी बम फेंके गए।
 
इस बार के पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। वाम मोर्चा और कांग्रेस भी पंचायत चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया

क्या जय फिलिस्तीन कहने पर जा सकती है ओवैसी की लोकसभा सदस्यता?

Rahul Gandhi salary: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कितनी होगी सैलरी, कितनी होगी ताकत

भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल की दुआ कर रहे हैं अफगान शरणार्थी

Liquor Policy Case : 3 दिन की CBI रिमांड पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

सभी देखें

नवीनतम

NIA ने गोल्डी बराड़ और उसके साथी पर रखा 10-10 लाख का इनाम, व्यवसायी के घर जबरन वसूली और गोलीबारी का मामला

NEET UG Paper Leake : झारखंड का स्कूल प्रधानाचार्य जांच के घेरे में, CBI ने की पूछताछ

क्‍या राकांपा नेता अमोल मिटकारी लड़ेंगे चुनाव, महायुति में बढ़ी हलचल

मध्य प्रदेश में आपातकाल पर अध्याय स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा : मोहन यादव

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए

अगला लेख
More